फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज की बेटी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम

विज्ञापन
बांकेगंज की बेटी ने ताइक्वांडों में लहराया परचम।
विज्ञापन
बांकेगंज। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर- अंडर 12 वर्ग ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बांकेगंज की बेटी ओमकार भारद्वाज ने कांस्य पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 45 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

स्टेशन पुरवा निवासी स्वर्गीय विपिन शर्मा की पुत्री ओमकार (11) ने जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 27 से 29 जनवरी तक तीन दिवसीय भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी क्योर्गी-पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया था। जिसका उद्घाटन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया।
चैंपियनशिप में प्रयागराज, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, प्रतापगढ़, कानपुर समेत 45 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ओमकार भारद्वाज ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। ताइक्वांडो में वह इससे पहले भी कई पुरस्कार जीत चुकी है। उनकी सफलता पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसएम आसिफ, खेल कोच शहबाज अली, आदेश शुक्ला, प्रांजल गुप्ता ने हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमकार अपनी सफलता का श्रेय माता सुचेता और बाबा श्याम सुंदर शर्मा को देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें