फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवरात्र पर आस्था के रंग में रंगेंगे बांकेगंज-संपूर्णानगर

Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज में मां दुर्गा मूर्ति बनाते कलाकार।-संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज/संपूर्णानगर। शारदीय नवरात्र नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। बांकेगंज में मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं संपूर्णानगर क्षेत्र में 31 स्थानों पर मातारानी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी ने बताया कि बांकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आगामी 11 अक्टूबर से 39वां दुर्गा पूजन समारोह होगा। इसके लिए देवी प्रतिमाओं का निर्माण कराया जा रहा है। नवरात्रि में भव्य पंडाल भी बनाया जाएगा।
संपूर्णानगर थाना परिसर में नवरात्रि को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ पलिया शिवम कुमार ने की।
विज्ञापन

सीओ ने आयोजकों से कहा कि रास्ते या मूर्ति स्थापना को लेकर कोई पुराना विवाद या समस्या हो तो समय रहते पुलिस प्रशासन को बताएं। प्रत्येक पंडाल में आग से बचाव के लिए बालू और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रखने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने रास्तों में लटकती पेड़ों की डालियों और सड़कों पर पशु बांधे जाने की समस्या भी उठाई। बैठक में खजुरिया प्रधान प्रभुनाथ, बबलू मद्देशिया, गोपी सिंह, गुरबाज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें