फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज में खसरे का प्रकोप नहीं थमा

Tue, 10 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव खैरताली और कोठीपुरवा में संक्रामक रोग ने पांव पसारे
विज्ञापन

कस्बे सहित निकटवर्ती गांवों में खसरे का प्रकोप थमने का नहीं नहीं ले रहा है। पिछले 15 दिनों के अंदर खसरे की चपेट में कई गांव आ चुके हैं। क्षेत्र में तेजी से फैल रही इस बीमारी ने अब गांव खैरताली और सीएचसी की नाक के नीचे कोठीपुर गांव में भी अपने पांव पसार लिए। बावजूद इसके सेहत महकमा इससे बेखबर है।
इससे पहले मोहल्ला स्टेशन पुरवा, अमीन नगर और केसरीपुर में खसरे ने कई लोगों को चपेट में ले लिया था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए स्थानीय सेहत महकमे के मुखिया डॉ. एके चौरसिया ने संक्रमण से प्रभावित गांवों में टीम भेजकर पीड़ितों की सेहत जांचने के बाद उन्हें दवाइयां वितरित कराईं। लोग अभी पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं हो पाए कि संक्रमण ने अपने पांव पसारते हुए खैरताली में दो बच्चों दिवाकर, प्रभाकर के अलावा 15 वर्षीय विनोद, आरती एवं सीएचसी से सटे गांव कोठीपुर में 10 वर्षीय अमितोष पुत्र जितेन्द्र को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ध्रुव सिंह, किशोरी लाल, प्रमोद, राम सिंह, कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष केके मिश्र आदि का आरोप है कि स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी गांव में कभी झांकने नहीं आते, स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से इलाके में खसरे का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। उधर इस संबध में बांकेगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ एके चौरसिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। खैरताली में खसरे की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर पीड़ितों को दवाइयां वितरित करवाई जा रही हैं। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने ग्रामीणों से घर के आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गुलरिया में खसरा, डब्ल्यूएचओ टीम के साथ पहुंचे डॉक्टर
बिजुआ। गुलरिया गांव में खसरा फैलने की सूचना पर सीएचसी प्रभारी डब्ल्यूएचओ टीम के साथ पहुंचे। टीम ने गांव में खसरे के दो केस होने की तस्दीक की है।
गुलरिया गांव में एक परिवार में खसरा फैला है, परिवार में एक किशोरी और एक पांच साल के बच्चे में खसरे के लक्षण पाए गए थे। गांव में खसरा होने की सूचना पर डाक्टर अमितेश द्विवेदी एवं डब्ल्यूएचओ मानीटर संजय के साथ गुलरिया पहुंचे। यहां पर उन्होंने खसरा के मरीजों को दूसरों के बचाव एवं उपचार के तरीके बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें