फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें जरूरी काम : एलडीएम

Thu, 24 Sep 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने ग्राहकों से हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकद निकासी-जमा, चेक और अन्य शाखा संबंधी जरूरी काम पहले ही कर लें। हड़ताल के दौरान एटीएम, यूपीआई, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में आठ हजार से अधिक बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) और ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से भी उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

एलडीएम ने बताया कि बैंकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने और समय-समय पर कैश रिफिल के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सुचारु रखने की भी व्यवस्था की जा रही है। शाखाओं, एटीएम और अन्य बैंकिंग परिसरों की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग व्यवस्था की निगरानी होगी। ग्राहकों से गैर-जरूरी शाखा भ्रमण से बचने और उपलब्ध वैकल्पिक व डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें