फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा : नौवें गवाह से जिरह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर तिकुनिया हिंसा केस की सुनवाई में साफ नजर आ रहा है। बुधवार को सातवें गवाह की गवाही के बाद बृहस्पतिवार को भी अभियोजन टीम ने गवाह पेश किया। हरपाल सिंह की गवाही पूरी हो चुकी है, जबकि नौवें गवाह साक्षी जसवीर सिंह से जिरह जारी है। समय समाप्त होने पर अदालत ने इन्हें शुक्रवार को जिरह के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

अभियोजन टीम ने बृहस्पतिवार को साक्षी हरपाल सिंह और जसवीर सिंह को पेश करते हुए एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट वापस करने का अनुरोध किया, जिसे मंजूर करते हुए अदालत ने पहले हरपाल सिंह के बयान दर्ज किए। उसके बाद जसवीर सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए।
बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने हरपाल सिंह से जिरह पूरी कर ली है, जबकि जसवीर सिंह से बचाव पक्ष के वकीलों की जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अदालती समय समाप्त होते-होते जिरह पूरी न होने पर अदालत ने शुक्रवार को भी नियमित सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अवशेष जिरह को पूरी करने के लिए साक्षी जसवीर सिंह को शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे हाजिर होने के लिए कहा है। इस दौरान अभियोजन टीम से विनय सिंह, वरुण सिंह तो बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे और शैलेंद्र गौड़, रामाशीष मिश्र, अनिल त्रिवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें