फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: महिला डांसर पर उड़ाए नोट... बैंक के फील्ड अफसर का वीडियो वायरल

सार

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र में प्रशासन की बगैर अनुमित डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला डांसर को बुलाया गया। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बैंक के फील्ड अफसर महिला डांसर पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
डांसर पर नोट उड़ाते फील्ड अफसर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र में बरसाइत मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला डांसर पर नोट उड़ाते बैंक फील्ड अफसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


मझगईं थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतापुर में दो दिन पहले बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के रात में डांस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें महिला डांसरों को बुलाया गया। मंगलवार रात कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक निघासन शाखा में कार्यरत फील्ड अफसर पुष्पेंद्र राजवंशी भी पहुंचे थे। मंच पर भोजपुरी गानों पर हो रहे डांस के दौरान फील्ड ऑफिसर ने डांस पर नोट उड़ाए। किसी ने उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें- 'योगी जी...हमें इंसाफ मिले': पीलीभीत में वीडियो बनाकर दंपती ने पीया जहर, एसडीएम-चेयरमैन पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुष्पेंद्र राजवंशी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बैंक कार्य समय के बाद कर्मचारी क्या करते हैं, यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है न कि बैंक की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के मामले न केवल सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि ऐसे कर्मचारियों की कार्यस्थल की गरिमा पर भी सवाल खड़ा करती हैं। इधर, प्रशासनिक स्तर पर अब तक आयोजन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें