फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 26 को चलेगी बांद्रा-गोरखपुर ट्रेन, पीलीभीत में भी ठहराव

Sun, 26 Apr 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे की ओर से एक अच्छी और एक बुरी खबर सामने आई है। अच्छी खबर यह है कि बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित स्पेशल एकल यात्रा के लिए 26 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाएगी। वहीं, ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर के बाकी 11 फेरे निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

पश्चिम रेलवे, मुंबई के मुख्य यात्री एवं परिवहन प्रबंधक के पत्र के अनुसार, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर का संचालन एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन 26 अप्रैल को रात 00:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम, नागदा जंक्शन, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन होते हुए 27 अप्रैल को मथुरा जंक्शन से 20:48 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद हाथरस सिटी से 21:50 बजे, कासगंज से 23:25 बजे, 28 अप्रैल को बरेली सिटी से 02:30 बजे, इज्जतनगर से 03:05 बजे और पीलीभीत से 04:25 बजे छूटकर मैलानी 07:25 बजे पहुंचेगी।
मैलानी से यह ट्रेन 07:30 बजे रवाना होकर सीतापुर से 10:40 बजे प्रस्थान कर बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर 18:25 बजे पहुंचेगी।
बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का ठहराव जिला मुख्यालय लखीमपुर में नहीं है, जबकि पीलीभीत और सीतापुर में ठहराव दिया गया है। ऐसे में जिले के यात्रियों को मैलानी जाकर ही ट्रेन पकड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें