फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में 15 साल बाद दिखा बैंडेड करेट सांप

विज्ञापन
dudhawa me dikha banded serpent sanke - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट में ‘बैंडेड करैत’ सांप दिखाई दिया है। कोबरा की तरह बेहद बिषैले पीली-काली धारी वाले इस सांप पसियापुर के ग्रामीणों ने देखा तो उसकी तस्वीर दूर से अपने मोबाइल फोन में ले ली। तस्वीर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने बताया कि यह सांप अब से 15 साल पहले दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी में दिखाई पड़ा था।
विज्ञापन

मैलानी रेंज की महुरेना बीट और बांकेगंज से तीन किलोमीटर दूर पसियापुर गांव से सटे जंगल किनारे बृहस्पतिवार दोपहर बच्चे और महिलाएं बकरियां चरा रहे थे। अचानक इन्होंने एक विचित्र तरह का सांप देखा। यह सांप एक दूसरे सांप को निगल रहा था। यह देखकर चरवाहे दहशत में आ गए और शोर मचाने लगे। मौके पर काफी ग्रामीण पहुंच गए। कुछ युवकों ने मोबाइल फोन से सांप की तस्वीर भी ली। शोर मचाने और डंडा जमीन पर पीटने से सांप तेजी से रेंगकर जंगल के अंदर झाड़ियों में चला गया। गांव वालों ने मामले की सूचना फॉरेस्टर मोहम्मद उमर और राजेंद्र वर्मा को दी। वन कर्मियों ने सांप की तस्वीर मोबाइल में देखने के बाद ग्रामीणों से उसके रंग, आकार के बारे में पूछताछ की। फिर इस तरह के सांप की जानकारी बफरजोन के उप-निदेशक को दी गई।
उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने वन कर्मियों द्धारा भेजी गई तस्वीर को देखकर बताया कि यह बैंडेड करैत नाम का सांप है। सांप पर पीली और काली गोल धारियां बनी थीं। यह धारियां इस तरह दिख रही थीं कि सांप के शरीर पर लपेटी गई हों। उप निदेशक के अनुसार यह सांप कोबरा और वाइपर की तरह बेहद विषैला होता है। इसकी प्रजाति को दुधवा टाइगर रिजर्व में सांपो की सूची में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें