फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में पैदल चलने पर रोक, शस्त्र भी नहीं ले जा सकेंगे

विज्ञापन
दुधवा टाइगर की गाइडों से बात करते एसपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पलिया की वंशीनगर पुलिस चौकी पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग का एक लाइजनिंग अफसर भी तैनात किया गया है। टाइगर रिजर्व में किसी प्रकार के शस्त्र को ले जाने की अनुमति नहीं है। पालतू जानवरों के साथ भी टाइगर रिजर्व में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पैदल चलना और ट्रैकिंग करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जानवरों पर चिल्लाना, चिढ़ाना और उनका पीछा करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा टाइगर रिजर्व में मछली पकड़ना, ट्रांजिस्टर व टेप रिकॉर्डर बजाने की अनुमति नहीं है। हॉर्न बजाना और निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन न चालएं। पर्यटकों को इको पर्यटन क्षेत्र से बाहर जाने की मनाही है। टाइगर रिजर्व में शराब और मांसाहारी भोजन के सेवन को प्रतिबंधित किया गया है।

कूड़े के लिए ले जाएं अलग से बैग
दुधवा टाइगर रिजर्व में पानी की बोतल, डिब्बा व अन्य सामान लेकर आएं हैं तो अलग से बैग जरूर लाएं। प्लास्टिक, कांच, धातु की पन्नी व डिब्बे के कचरे को बैग में रखकर इसका निस्तारण पार्क के बाहर कूड़ेदान में करें। कूड़ा-कचरा फैलाने से वन्यजीवों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें