फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बम्हनपुर नाइट क्रिकेट को मिली अंतिम चार टीमें

Fri, 12 Jun 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। बम्हनपुर स्थित रामाधीन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे स्वर्गीय शत्रुघन प्रसाद वर्मा एवं स्नेह लता वर्मा स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे हो गए। विशाल इलेवन के पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद निघासन, सलीमाबाद और पृथ्वीपुरवा ने भी जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बना ली है।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में मझगईं ने 83 रन बनाए। जवाब में निघासन ने फहीम के 29 रन की मदद से पांच विकेट से मैच जीत लिया। धीरू ने चार विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में आयुष इलेवन के 72 रन के लक्ष्य को सलीमाबाद ने अमित के 23 रन की बदौलत पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
तीसरे मैच में पृथ्वीपुरवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। जवाब में पलिया की टीम जितेंद्र की घातक गेंदबाजी के सामने 41 रन पर सिमट गई। जितेंद्र ने तीन विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धीरू, फरमान और जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच का हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और बल्ले से शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतर खेल मैदान बनवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अतीक बाबू ने बताया कि पहला सेमीफाइनल निघासन और विशाल इलेवन के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल पृथ्वीपुरवा और सलीमाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें