प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में मैदान पर मैच खेलने उतरी टीम। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे 63वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल के दो मैच खेले गए। इनमें बलरामपुर और गोला की टीमें विजयी रही।
सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्टार इलेवन बलरामपुर और एसबीपीएस गोरखपुर के मध्य हुआ। 36वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी आयुष ठाकुर ने फील्ड गोल किया। 41वें मिनट में बलरामपुर के खिलाड़ी आकाश ने पेनल्टी कार्नर के जरिये गोल दागा। 49वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी अरमान ने फील्ड गोल किया। 57वें मिनट में बलराम के खिलाड़ी कुनाल ने फील्ड गोल किया। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। शूटआउट में बलरामपुर की टीम 5-3 से विजयी रही।
दूसरा मैच ध्यानचंद क्लब गोला और महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी के मध्य हुआ। 18वें और 22वें मिनट में गोला के खिलाड़ी लवप्रीत ने फील्ड गोल किया। 24वें मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी मोहम्मद हामिद ने फील्ड गोल किया। 25वें और 38वें मिनट में गोला के खिलाड़ी मन्नी और 40वें मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी करन ने फील्ड गोल किया। गोला टीम-4-2 से विजयी रही। अम्पायर मुसीर अहमद, बृजेश यादव और जावेद रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश टीम के कोच रहे विश्वनाथ सिंह, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा और विनोद मिश्र आदि ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।