फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकरीद सात जून को, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
बकरीद की तैयारी के लिए बाजार में सेवई आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईद उल अजहा सात जून को मनाई जाएगी, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मस्जिदों में भी नमाज की तैयारियां चल रहीं हैं। ईद उल अजहा की नमाज का समय भी अंजुमन इस्लामिया वक्फ की ओर से तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया के सचिव रिजवान रशीद ने बताया कि शहर की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज तय समय पर बिना इंतजार के अदा की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि कुर्बानी खुली जगहों पर न करें। जो भी अवशेष हो उनको इधर-उधर न फेंके। समाज के लोगों की भावनाएं आहत न होने पाएं। इस बात का ध्यान रखें।

जिला प्रशासन ने भी बकरीद को लेकर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


-ईद उल अजहा की नमाज का समय तय

मस्जिद कचहरी सुबह- 6:30 बजे।

मस्जिद महाराज नगर सुबह- 7:00 बजे।

रफाकती मस्जिद हिदायत नगर सुबह-7:00 बजे।

मस्जिद हुदा हिदायत नगर सुबह-7:00 बजे।

मस्जिद बिलाल हिदायत नगर सुबह-7:00 बजे।

सुनहरी मस्जिद सुबह-7:00 बजे।

मस्जिद गुलजार नगर सुबह-7:00 बजे।

बरकाती मस्जिद नौरंगाबाद सुबह-7:00 बजे।

ईदगाह नौरंगाबाद सुबह-7:15 बजे।

हुसैनी मस्जिद हिदायत नगर सुबह-7:30 बजे।

मस्जिद हाथीपुर कोठार सुबह-7:30 बजे।

गौसिया मस्जिद महाराज नगर सुबह-7:30 बजे।

मस्जिद गरीब नवाज इस्लामनगर सुबह-7:30 बजे।

अजमेरी मस्जिद हाथीपुर उत्तरी सुबह-7:45 बजे।

मदीना मस्जिद हिदायत नगर सुबह-7:45 बजे।

कादरी मस्जिद गुलजार नगर सुबह- 7:45 बजे।

मस्जिद शमशेर नगर सुबह-8:00 बजे।

मस्जिद ईदगाह सुबह-8:30 बजे।

मथना शरीफ मस्जिद सुबह-8:30 बजे।

मस्जिद मीनारा सुबह-8:45 बजे।

ईदगाह मथना शरीफ सुबह-9:00 बजे।

मस्जिद गोटैय्याबाग सुबह-9:30 बजे।


बाजारों में चहलपहल बढ़ी, खूब बिक रहीं सिवइयां
बकरीद को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सेवईं व अन्य जरूरी सामानों की लोगों ने खरीदारी की। बाजार में खरीदारी कर रहे राशिद ने बताया कि बकरीद हमारे लिए खुशी और भाईचारे का प्रतीक है। हम बाजार से सेवईं, मेवे आदि की खरीदारी कर रहे हैं ताकि परिवार के साथ त्योहार को मना सकें। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में ठीक ठाक भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें