बम्हनपुर चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंकते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
निघासन। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम बम्हनपुर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर लगातार हमले और भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अंतरिम सरकार इस दिशा में किसी ठोस कार्रवाई से बच रही है। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भारत सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाए। प्रदर्शन में देव जुनेजा, सुनील श्रीवास्तव, रामसहाय निषाद, राजेश सक्सेना, राहुल सक्सेना, राहुल अवस्थी, मोनू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुछ देर बाद कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वापस लौट गए। संवाद