फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तीनों सपा कार्यकर्ताओं की जमानत मंजूर, मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर भेजे गए थे जेल

Wed, 07 May 2025 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका था। इस मामले में पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बुधवार को तीनों की जमानत मंजूर हो गई।  
विज्ञापन
एक मई को सपा ने किया था प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में एक मई को कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में बुधवार को जेल में बंद तीन सपा कार्यकर्ताओं के बाहर आने को हरी झंडी मिल गई। सपा के तीनों कार्यकर्ताओं को दस-दस लाख रुपये की बांड पर जमानत मंजूर हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन सपा कार्यकर्ताओं का चालान भेजा था। जमानत नामंजूर होने पर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था। सपा ने कार्यकर्ताओं को जमानत पर छुड़ाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन अधिकारी हर बार जमानत टालते रहे। देर शाम तीनों कार्यकर्ताओं के बाहर आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


बता दें कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमले को लेकर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका था। सरकार विरोधी नारे भी लगाए थे। पुतला फूंकने की जानकारी पुलिस को हुई तो आनन फानन दबिश देकर सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। 

विज्ञापन

तीन कार्यकर्ताओं को भेजा गया था जेल 
पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ सदस्य जिला पंचायत संदीप वर्मा, सुधाकर लाला के साथ रमन मनार सहित चार महिलाओं प्रख्याति खरे, आरती जनवार, रन्नो देवी और मंजू को गिरफ्तार कर उनका चालान किया था। देर शाम जमानत को लेकर अर्जी डाली गई, जहां पर घंटों मंथन के बाद एसडीएम ने महिला कार्यकर्ताओं की जमानत मंजूर करते हुए बाकी तीनों कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया था। जमानत में ही रही देरी को लेकर हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा लेकिन इसके बाद भी जमानत नहीं हो सकी थी। 

सूत्रों का कहना था कि स्थानीय प्रशासन का तीनों कार्यकर्ताओं को 14 दिन जेल में रखने का प्लान था। इस बात की जानकारी होने पर अधिवक्ता संघ ने नाराजगी जताते हुए बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मुलाकात करते हुए जमानत कराने की बात रखी। इस पर डीएम ने एसडीएम को दस-दस लाख रुपये बांड पर रिहाई मंजूर करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही एसडीएम को रिहाई के पेपर भेजने के आदेश दिए। देर शाम तीनों कार्यकर्ताओं के जेल से बाहर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें