फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बहराइच ने भेड़ौरा को 2-0 से हराया

Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैदान में गोल का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : केस दर्ज होने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। रामलीला मेले के साथ आयोजित हो रहे ऐतिहासिक महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शशांक वर्मा ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला भेड़ौरा और बहराइच टीमों के बीच खेला गया। इसमें बहराइच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में बहराइच के सुनील आले ने चौथे मिनट में पहला गोल दागा, जबकि रवि ने 16वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सहकारी शक्कर मिल संघ के संचालक श्यामू पांडे, टूर्नामेंट के कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रमेंद्र प्रसाद भल्ला, पूर्व महामंत्री सुनील बत्रा, नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, डॉ. एमआर सेठी, डॉ. एनयू खान, रमा शाह, परमजीत सिंह, उमाकांत जायसवाल, अमर गुप्ता, एमके प्रबंधक सुशांत पांडे समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच दर्शकों ने खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें