फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बाघ को बैठा देख किसानों के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बा के निकट जंगल से निकला एक बाघ पूरनपुर गांव आबादी तक पहुंच गया। सुबह फसलों की देखभाल करने पहुंचे किसानों को जुते पड़े खेत में बाघ धूप सेंकता दिखाई दिया तो उनके होश उड़ गए। शोरगुल करने पर बाघ गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पगचिह्न देखकर बाघ होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीटीआर बफरजोन की मैलानी रेंज और बांकेगंज से पांच किलोमीटर दूर स्थिति पूरनपुर गांव आबादी के पास गुरुवार जंगल से निकला एक बाघ किसान सोनू सिंह के चरी के खेत में पहुंच गया। बाघ वहां से चहलकदमी करते हुए जुताई किए पड़े खेत में बैठकर धूप सेंकने लगा। सवेरे आठ बजे करीब फसलों की देखभाल करने खेतों की ओर गए किसानों को बाघ दिखाई पड़ते ही उनके होश उड़ गए। उनके शोरगुल करने पर बाघ वहां से गन्ने के खेत में चला गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर,राजेंद्र वर्मा, रामपाल यादव ने पगचिह्न देखे।
बांकेगंज के निकट जटपुरा बीट के पूरनपुर गांव आबादी के पास एक बाघ दिखलाई पड़ने की सूचना मिली है। वन कर्मियों से बाघ की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, रेंजर, बफरजोन मैलानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें