संपूर्णानगर चीनी मिल में आग तापते किसान।
- फोटो : संवाद
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आने वाले किसानों को खुले आसमान में बैठकर अलाव के बीच गुजारनी पड़ रही है। टोकन गेट पर जहां बैगास व पत्ती की व्यवस्था है। अन्य जगहों पर किसान अपने वाहनों के सामने सीमित संसाधनों के बीच रात गुजारने को विवश हैं।
शनिवार की शाम लगभग सात बजे चीनी मिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक यार्ड में खड़े किसानों में मिर्चिया के किसान मलकीत सिंह ने बताया कि चार घंटे से यार्ड में खड़े हैं और मिल प्रशासन बैगास कम होने की बात कह रहा है। जिसके चलते कूड़ा-करकट जलाकर रात गुजारने को विवश हैं।
इस बारे में मिल के प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हुआ। इस बारे में मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह ने बताया कि अलाव रोज जलवाया जाता है। बैलगाड़ी टोकन गेट, ट्रक टियर ग्राम के पास लगातार अलाव जलवाया जा रहा है।