फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी समारोह में कमरे से बैग चोरी, सीसी कैमरे में कैद हुआ चोर

Wed, 18 Mar 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कमरे में टूटी पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। स्रोत : पीड़ित - फोटो : 1
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेसीडेंट मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह के दौरान कमरे से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में सिर पर कपड़ा बांधे युवक बैग लेकर जाता दिखाई दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ के चिनहट स्थित वेदान्तपुरम निवासी अंबुज सिंह ने बताया कि वह 5 फरवरी, 2026 को अपने साथियों पुष्कर श्रीवास्तव, सूर्यदीप, प्रशांत चौहान और अजय के साथ समारोह में शामिल होने आए थे। सभी लोग एक कमरे में ठहरे थे, जहां उनका सामान रखा था।
आरोप है कि एक युवक कमरे में घुसा और मौका पाकर बैग लेकर भाग गया। बैग में कपड़े, घर व गाड़ी की चाबियां, मेकअप का सामान, चार्जर, दो सोने की अंगूठियां और करीब 10 हजार रुपये नकदी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

छत के रास्ते घुसे चोरों ने खंगाला घर

मैगलगंज। कस्बा औरंगाबाद के मोहल्ला मनकी स्थित एक मकान में चोरों ने धावा बोलकर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोर मकान के पीछे बाग की ओर से छत पर चढ़कर अंदर घुसे और दरवाजे तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
मकान स्वामी रितेश मिश्र उर्फ सोमू अपनी मां के साथ घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे तक जागने के बाद वह सो गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और अन्य कमरों में रखी अलमारियां खंगाल लीं।
सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें