यहां बीसीसी ग्राउंड पर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बदलापुर रिटर्न और महाकाल की टीम के बीच मुकबला हुआ। इसमें महाकाल टीम के कप्तान लक्ष्य मिश्र ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। जिस पर बदलापुर रिटर्न टीम के खिलाडियों ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 89 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी महाकाल की पूरी टीम 50 रन पर सिमट गई। बदलापुर रिटर्न की टीम ने 39 रनों से जीत दर्ज की। बदलापुर रिटर्न की ओर से आकाश ने 27 और नवनीत ने 28 रन बनाए और 2-2 विकेट भी चटकाए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार आकाश को मिला।