फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं पुलिस का छापा, हड़कंप

Tue, 12 Jan 2016 06:47 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति गेट के पास एक मकान पर बदायूं पुलिस के छापा डालने से वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बदायूं पुलिस अलीगंज रोड पर मंडी गेट के सामने एक मकान के पास रुकी और मकान में एक युवक की तलाश करने लगी। घर से बाहर होने के कारण युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने बताया कि फेजगंज बेहटा में चेकिंग के दौरान मांस तस्कर एक जाइलो कार छोड़कर फरार हो गए थे। रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार मलिक का पता लगाया गया। पकड़े गए आरोपियों ने तस्करी से जुड़े लोगों के नाम भी बताए। उसी आधार पर मंडी गेट के सामने मकान पर दबिश दी गई। बताते हैं कि पुलिस के जाने के बाद मकान में ताला डालकर घर के लोग भी कहीं दूसरी जगह चले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा से शाहजहांपुर, बरेली, रिछा, रामपुर, मुरादाबाद और बदायूं को लग्जरी कारों में मांस की तस्करी की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें