सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती गठन के बाद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. निर्मल सिंह ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शिशु मंदिर में अनिल शारदा की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि ने दीप जलाया। विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह ने शिशु भारती के अध्यक्ष आदित्य पटेल, मंत्री नितिन वर्मा, सेनापति उदित भारद्वाज, बाल भारती में अध्यक्ष अमृता वर्मा, मंत्री एकता प्रजापति, सेनापति सौरभ राजपूत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शिशु भारती के गठन से विद्यार्थियों में नेेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक ठाकुर प्रसाद गंगवार, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल स्वर्णकार, विजय वर्मा, प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र, गोपाल शंकर, रामकुमार, नागेंद्र सिंह, केशवराम, अंकित गुप्ता, उर्मिला शर्मा, सुमन, प्राची, ऊषा वर्मा, चरनकमल, शिल्पी पांडे आदि मौजूद रहे।