लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। विद्युत कार्यालय गोला डिविजन के एक बाबू पर टेंडर में गड़बड़ी सहित कई गंभीर आरोपों की शिकायत की गई हैं। जनपद बांदा के जसपुरा के निर्भय रंजन कनौजिया ने ई-मेल से उत्तर प्रदेश पाॅवर कॉपरेशन के अध्यक्ष को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा कि जनपद लखीमपुर के गोला डिविजन विद्युत कार्यालय के बाबू हर्षित रंजन लखीमपुर के ही निवासी हैं, जो लंबे समय से यहीं पर तैनात हैं। आरोप है कि वर्षों से इनके द्वारा टेंडर का काम किया जा रहा है, जो सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। आरोप है कि स्थानीय ठेकेदारों मोटी रकम लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर देते है। करीब 90 फीसदी टेंडर सिर्फ स्थानीय लोगों के ही है। अगर कोई इनके शिकायत करता है तो, उसको दबा दिया जाता है। इस मामले में उसने खुद ही कई बार शिकायतें की, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हो सका। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि बाबू का दूसरे जोन में ट्रांसफर किया जाए। साथ ही अब तक हुए टेंडर प्रक्रिया की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।