फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जागरूकता से स्वाइन फ्लू के संक्रमण पर लगेगी रोक

Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के तत्वावधान में एच1एन1 व इन्फ्लुएंजा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के एक होटल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली और आईएमए पदाधिकारी डॉ. अखिलेश वर्मा व डॉ. पवन वर्मा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए जन-जन का जागरूक होना जरूरी है। स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों को रोकने के लिए हर नागरिक सतर्क और जागरूक रहे तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का काम आसान हो जाता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में फीवर ओपीडी संचालित है। पिछले एक सप्ताह में वहां एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे हैं। प्रतिदिन 20 से 40 मरीज बुखार के आ रहे हैं। उपचार के बाद तीन-चार दिन में स्वस्थ हो रहे हैं।
इस दौरान संरक्षक अखिलेश खरे, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. आरसी पांडे, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. एनके वर्मा, डॉ. कमलेन्द्र वर्मा, डॉ. पीसी मिश्रा, डॉ. शिप्रा मिश्रा, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. एसके मिश्रा और डॉ. जयराम सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें