फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विदेशी सरीसृपों की तस्करी रोकने के लिए किया जागरूक

Thu, 30 Oct 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के एसएसबी मुख्यालय गदनियां में सरीसृपों के बारे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कमांड
विज्ञापन
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर विदेशी सरीसृपों की तस्करी व उनके अवैध व्यापार को रोकने के लिए जवानों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि विदेशी सांप व छिपकली की तस्करी नियम के खिलाफ है।
विज्ञापन


एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि तस्कर विदेशी सांपों और छिपकलियों को पालतू जानवरों के रूप में बेचने के लिए देश में लाते हैं। इससे न केवल जैव विविधता को खतरा उत्पन्न होता है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन भी है। उन्होंने जवानों से इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सजगता से रोक लगाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें