फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
अध्यापक को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी-स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गोकुल में मंगलवार को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र अंशपाल और जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सौरभ समेत समस्त स्टाफ को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के कक्षा सात के छात्र अंशपाल ने प्रदेशस्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता के तहत आयोजित जिला विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा आठ के सौरभ ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक उमा शंकर त्रिवेदी, सहायक अध्यापक अंजलिना, खेल अनुदेशक राकेश कुमार सिंह और मंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली बालिकाओं की वॉलीबॉल टीम को व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीएसए ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें