फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिकअप को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी

विज्ञापन
मझगईं में घटना के बाद ​भिड़ी पिकअप व ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर तिकोना पुल पर मंगलवार सुबह दोनों साइडों में दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हो गईं। पहली दुर्घटना में पिकअप को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में जा गिरी। वहीं दूसरी घटना में पिकअप पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वाहनों के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

पलिया-निघासन रोड पर सुबह सात बजे मझगईं के बेला कलां गांव निवासी चालक दो ट्रॉलियों में गन्ना लेकर दुबहा क्रशर बेचने के लिए ले जा रहा था। पास में ही अमजोत नामक हेल्पर भी बैठा था। इस दौरान तिकोना पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप को बचाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में जाकर पलट गई। चालक व हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
दूसरा हादसा पुल के दूसरी तरफ हुआ। इसमें लालपुर ढाका से एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों में गन्ना भरकर ले जा रहा चालक विजय की नानपारा बहराइच से पलिया आ रही मछली भरी पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। चालक को मामूली चोंटें आईं। वहीं पिकअप चालक बबलू बाल-बाल बच गया। एक साथ पुल के दोनों तरफ दुर्घटनाएं होने से अफरातफरी मची रही।

मझगईं में घटना के बाद भिड़ी पिकअप व ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें