फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने डीएम से अवैध वसूली की शिकायत की

Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इसी बाबत चार दिन पहले टैक्सी चालक भी कर चुके प्रदर्शन
लखीमपुर-खीरी। नगरपालिका और इसके सीमाई इलाकों तक अपना ऑटो चलाने वाले चालकों/संचालकों ने पार्किंग और ठेके के नाम पर जबरन अवैध वसूली की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

ऑटो चालकों/संचालकों ने बुधवार को डीएम आकाशदीप से मुलाकात की। चालकों ने डीएम को शिकायतपत्र सौंपते हुए बताया कि पार्किंग और ठेके के नाम पर कुछ लोग उनसे जबरन अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती है। उलटे पुलिस भी दबंगों का पक्ष लेती है। गुफरान, शिवेंदर, महेश, भारत, मोनिश, अवधेश, सुलेमान और अरविंद आदि चालकों ने बताया कि वे लोग शहर मुख्यालय के अलावा सीमाई इलाके राजापुर, महेवागंज, ओदरहना और सिंगारपुर तक अपना ऑटो ले जाते है। पार्किंग और ठेके के नाम पर कुछ लोग चालकों से प्रति चक्कर 70 से 90 रुपए तक अवैध वसूली करते हैं। कहा जिसकी रसीद तक नहीं दी जाती है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताते चलें कि चार दिन पूर्व टैक्सी चालकों ने भी अवैध वसूली के खिलाफ  एलआरपी चौकी के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें