फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर से बरामद हुआ युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। दस दिन पहले घाघरा बैराज के पास बंधे से नदी में छलांग लगाने वाली प्रेमिका का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को ढखेरवा के पास शारदा नहर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते 19 जून को ढखेरवा गांव निवासी एक युवती गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। आरोपी युवक का शव दूसरे दिन जिला बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में घाघरा नदी से बरामद हुआ था, लेकिन युवती लापता थी। बरामद शव का एक हाथ और एक पैर गायब है। हालांकि, परिजनों ने पुत्री की पहचान कर ली है।
परिजनों ने बताया कि युवती जब घर से गई थी तब वह सलवार-सूट पहने थी, लेकिन जिसका शव बरामद हुआ है वह साड़ी पहने है। उसके हाथों में चूड़ियां थीं। प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें