फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों सावधान, विक्रेता से जरूर लें खाद की रसीद

Fri, 02 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- ओवररेटिंग की शिकायतों पर विभाग हुआ अलर्ट
विज्ञापन

- दुकानदारों को खाद बिक्री पर किसानों को कैशमेमो देना अनिवार्य
रबी सीजन में फास्फेटिक और यूरिया खाद पर ओवररेटिंग को रोकने के लिए कृषि विभाग ने उर्वरकों की अधिकतम बिक्री दरों की लिस्ट जारी की है, जिससे अधिक पैसे वसूलने वाले खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। पुरानी एमआरपी वाले खाद बैग होने पर भी किसानों से वर्तमान प्रभावी दरों पर ही खाद बिक्री की जाएगी। ओवररेटिंग से बचने के लिए किसानों को भी दुकानदारों से कैशमेमो लेना होगा, ऐसा न करने वाले दुकानदार के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की जा सकती है। 
जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ जगहों से ओवररेटिंग की शिकायतें मिली थीं, लेकिन जिले में किसी प्रकार की खाद की उपलब्धता कम नहीं है। इसके अलावा किसानों को कैशमेमो न दिए जाने की सूचना मिली है। हालांकि मंगलवार को हुई छापेमारी के दौरान किसी किसान ने शिकायत नहीं की हैै, लेकिन एहतियान सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


320 की यूरिया, डीएम का रेट 1106 रुपये
इफको और कृभको कंपनी की यूरिया का एमआरपी 320 रुपये है, जबकि प्राइवेट कंपनियों की यूरिया 320.60 रुपये से 321 रुपये प्रति बैग एमआरपी है। इफको, कृभको कंपनी की डीएपी का रेट 1105.50 रुपये है, जबकि प्राइवेट कंपनियों की डीएपी का एमआरपी 1090 से 1141 रुपये प्रति बैग तक है। प्राइवेट कंपनियों की पोटाश (एमओपी) का एमआरपी 750 से 800 रुपये प्रति बैग निर्धारित है। इसी तरह इफको एनपीके (12:32:16) 1035.50 रुपये और प्राइवेट कंपनियों की एनपीके 853 से 1089 रुपये प्रति बैग एमआरपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें