फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर ग्रामीणों से लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के लोदियापुर और रामपुररामदास के बीच लूटपाट की कोशिश कर रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने तमंचा सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुररामदास निवासी कपिल कुमार, रवि और रोहित साइकिल से अजबापुर से लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोदियापुर और रामपुर रामदास के निकट उन्हें तमंचों के बल पर रोक लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। साइकिल सवारों ने हिम्मत से काम लिया और शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। इसी बीच मौका पाकर दो बदमाश बाइक से भाग गए। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए और एक बदमाश को तमंचे सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। हल्का प्रभारी संकटा प्रसाद मौर्य ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है।
 
तमंचा सहित एक गिरफ्तार
बरवर। पसगवां कोतवाली पुलिस ने कस्बा बरवर के मोहल्ला रोशननगर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पांडेय को एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें