फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर का शिकार करने की कोशिश, एक गिरफ्तार, 15 फरार

विज्ञापन
जंगली सूअर का ​शिकार करने की को​शिश में एक गिरफ्तार।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजाेन की मैलानी रेंज जंगल में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने खाबड़ लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने की कोशिश में एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। उसके 15 साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर मैलानी रेंज वन कर्मियों की टीम भरिगवां बीट में जंगल गश्त रही थी। इस दौरान टीम को जंगल के अंदर संदिग्ध हालत में कई लोग दिखाई पड़े। गश्ती टीम को देख सभी भाग खड़े हुए। टीम ने उनका पीछा करते हुए एक युवक को धर दबोचा। साथी फरार हो गए। वन कर्मियों की पूछताछ में उसने बताया कि वह और उसके 15 अन्य साथी खाबड़ लगाकर जंगली सुअर का शिकार करने आए थे। उसके पास से एक कुल्हाड़ी और खाबड़ बरामद हुई है।
उसने अपना नाम रामकुमार निवासी लोनपुरवा काकोरी बताया है। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काटा गया है। गिरफ्तार किए गए शिकारी का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें