फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धिरावां में कर्बला की जमीन पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
मेले की भूमि पर बने खाद के पक्के गड्ढे
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धिरावां में ग्राम प्रधान द्वारा कर्बला की भूमि पर पक्के गड्ढे बनवा दिए जाने की शिकायत एसडीएम तक पहुंची है।
विज्ञापन

एसडीएम गोला को भेजे प्रार्थनापत्र में धिरावां के नाजिम अली, रिजवान, नसीम, मुन्ना अंसारी, वहीद आदि ने कहा कि गांव के ईदगाह के समीप दो मुर्गी फार्म बने हैं। जिनकी वजह से धार्मिक स्थल के पास दुर्गंध आती रहती है। इसके पास स्थित भूमि पर सदियों से ताजियों का मेला होता चला आ रहा है। मेले की इस भूमि पर प्रधान पति सुहेल अहमद ने अवैध रूप से खाद के पक्के गड्ढे बनवा दिए हैं।
विज्ञापन

अब प्रधान पति वहां पर लोगों के पट्टे बना देना चाहते हैं। इससे भूमि पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है। निरीक्षण करने आए राजस्व निरीक्षक का कहना है कि इस स्थिति से तहसीलदार को अवगत करा दिया गया है। मेले की भूमि से पुलिस बल के साथ शीघ्र ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें