सीसी कैमरे में कैद हुई घटना
घटना के दौरान कोचिंग सेंटर और मोहल्ले में लगे सीसी कैमरों में मारपीट और तलवार लहराने का पूरा मामला कैद हो गया। सूचना पर सदर कोतवाल हेमंत राय भी पहुंचे और सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
आखिर कैसे मिली नीली बत्ती लगी हुई बोलेरो
दिनदहाड़े तलवार और अवैध असलहों के साथ मोहल्ले में दहशत फैलाने की नियत से हमलावरों ने मारपीट की। जो भी सामने आया हमलावरों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हमलावरों को नीली बत्ती लगी हुई कार कहां से मिली। कार किसकी है, पुलिस इस बात पर चुप्पी साधे हुए है।
मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके से गई थी। दो पक्षों में आपस में मारपीट तो हुई है, लेकिन लड़की से छींटाकशी का कोई मामला नहीं है। बत्ती लगी गाड़ियां ठेके पर दी जाती हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
- हेमंत राय, शहर कोतवाल