फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेसीबी से अतिक्रमण पर वार, तोड़े गए अवैध निर्माण

विज्ञापन
संकटा देवी रोड पर अवैध दुकान को तोड़ती जेसीबी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अवैध अतिक्रमण को लेकर तहसील प्रशासन की चेतावनी की अनदेखी करना संकटा देवी रोड के दुकानदारों को महंगा पड़ गया है। सोमवार को लाव लश्कर के साथ पहुंची सदर एसडीएम ने चिंहित दस दुकानों को जेसीबी से गिरवा दिया। जेसीबी को गरजता देखकर वहां सभी दुकानदार दहशत में आ गए।
विज्ञापन

कुछ लोग जहां शटर गिराकर चलते बने तो कुछ लोग स्वयं दुकानों की सीढ़िया तोड़ने में लग गए। एसडीएम ने एक बार फिर मंगलवार सुबह दस बजे तक का समय सराफा दुकानदारों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटवाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा जेसीबी चलवाने की चेतावनी दी है।
सदर चौराहे से संकटा देवी चौकी चौराहा तक सड़क अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पिछले कई साल से कवायद चल रही थी, लेकिन हर बार तहसील प्रशासन की कवायद सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही। यही वजह रही कि इस बार भी दुकानदारों ने एसडीएम की चेतावनी को दरकिनार कर अवैध निर्माण गिराना शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

दुकानदारों की हठधर्मिता को देखते हुए एसडीएम सदर ने सदर चौराहे से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर अवैध रूप से खड़ी दस दुकानों पर जेसीबी चलवा दी। हालांकि इस दौरान दुकानदार मोहलत मांगकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन समयसीमा बीत जाने का हवाला देते हुए तहसील प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।
दुकानों पर चलती जेसीबी को देखकर चूना मंडी, सराफा मंडी, पुरानी गल्ला मंडी के दुकानदार दहशत में आ गए। ऐसे में कुछ व्यापारियों ने जहां स्वयं दुकानों की सीढ़ियां तोड़नी शुरू कर दी तो कुछ लोग शटर गिराकर रफूचक्कर हो लिए। सदर चौराहे से सराफा बाजार की शुरूआत तक एसडीएम ने चिह्नित अतिक्रमण हटवा दिया। इसके बाद पुरानी गल्ला मंडी तक दुकानदारों को एक बार फिर से अपना अवैध निर्माण हटवाने के लिए मंगलवार को दस बजे तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें