फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, बैंकों में नहीं मिल रहा कैश

Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
मोहम्मदी/जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक ने बैंकों का निरीक्षण कर ग्राहकों की सुनी समस्याएं 
विज्ञापन

कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंकों में कैश न मिलने के कारण लोगों को खासी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने बताया कि इस समय शादी विवाह की तैयारियों के अलावा बच्चों की पढ़ाई, खेतों में सिंचाई, खाद सहित तमाम जरूरतों के लिए नगद धनराशि की जरूरत होती है, लेकिन बैंकों से कैश नहीं मिल रहा है जिससे हर वर्ग को काफी दिक्कतें हो रही है। उधर नगर के तमाम एटीएम से भी पैसा नहीं निकल रहा है।       
विज्ञापन

 विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को पसगवां व जेबीगंज की इलाहाबाद तथा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जेबीगंज में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पसगवां में ग्राहकों ने बैंक कर्मियों पर केसीसी सहित अन्य कर्जधारक लोगों पर जबरन रुपये जमा करने का दबाव बनाने, सामान्य खाताधारकों की अनसुनी करने व बैंक की मिनी शाखाओं के संबंधित गांव में न खोले जाने का आरोप लगाया । वहीं जेबीगंज स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में खाताधारकों ने कैश न मिलने की शिकायत की तथा खातों में होल्ड लगाकर ग्राहकों को बेवजह परेशान करने की बात बताई। गांव जलालपुर के राजकुमार ने इलाहाबाद बैंक जेबी गंज के एक0 अधिकारी पर अपमानित करने का आरोप लगाया। एसबीआई की जेबीगंज शाखा में ग्राहकों ने बैंक मैनेजर की शिकायत की। विधायक ने आचरण सुधारने की नसीहत देने के साथ ही सरकार की मंशानुरूप ग्राहकों को सुविधाएं देने की बात बैंक कर्मचारियों से कही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें