संकटादेवी रोड पर अतिक्रमण तोड़वाता दुकानदार। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी रोड के अतिक्रमण को लेकर तहसील प्रशासन और सराफा बाजार के कुछ व्यापारी आमने-सामने हैं। जिम्मेदार जहां अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तरह से जुट गए हैं तो वहीं सराफा कारोबारी भी प्रतिष्ठान बचाने की जोर आजमाइश में लगे हैं। उधर, नगर पालिका सड़क की चौड़ाई को लेकर सराफा कारोबारियों की गलतफहमी को दूर करने के लिए दस्तावज दुरुस्त करने में लगी है।
संकटा देवी रोड का अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पालिका ने पंाच दिसंबर को नोटिस जारी की। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने कोर्ट की शरण की ली। इस दौरान दुकानदारों की आपत्तियां निस्तारण के लिए मिली मोहलत भी पिछले दिनों खत्म हो गई। उधर, नगर पालिका ने कोर्ट में दाखिल करने के लिए जवाब भी तैयार कर लिया है। इसी के साथ सालों पुराना नक्शा भी खोज निकाला है, जिस पर सड़क की चौड़ाई 48 से 52 फुट दर्ज बताई जाती है। संकटा देवी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तहसील प्रशासन जहां पूरी तरह से जुटा है तो वहीं व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान बचाने के लिए जुगत लगा रहे हैं। हालांकि अधिकतर व्यापारियों ने पिलर खड़े कर लिए हैं, जिससे अतिक्रमण हटाने के दौरान भवन पर कोई असर न पड़े।
.
नगर पालिका ने खोज निकाला 1899 का नक्शा
मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद पालिका प्रशासन ने पुराने दस्तावेज खोजने शुरू किए। इस दौरान करीब 150 साल पुराना कार्यवाही रजिस्टर और 1899 का नक्शा मिला है। इस पर सड़क की चौड़ाई 50 फुट से अधिक चौड़ी दर्ज बताई जाती है।
.....
व्यापारी देख सकेगें नक्शा
सड़क की चौड़ाई को लेकर व्यापारियों और तहसील प्रशासन के दावे अलग अलग हैं। फिलहाल चौड़ाई को लेकर व्यापारियों में किसी प्रकार की दुविधा न रहे। इसलिए व्यापारी 1899 का नक्शा देख सकेंगे, जिस पर सड़क की चौड़ाई 48 से 50 फुट दर्ज है।
......
जवाब बन गया है। जल्द ही इसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-आरआर अंबेष अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर