फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जों का हाल: 45 फुट चौड़ी सड़क मौके पर मिली मात्र 18 फुट

विज्ञापन
लखीमपुर में संकटादेवी रोड पर अतिक्रमण को लेकर सड़क की पैमाइश कराते एसडीएम सदर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की हर सड़क अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिस पर पैदल निकलना तक मुश्किल है। दुकान के आगे टिन शेड और फिर उसके आगे सामान रख दिए जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे रोजाना सड़कों पर जाम लगता है और लोगों को परेशान होना पड़ता है। लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार को क्रांतिकारी अधिवक्ता संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिस पर अमल करते हुए एसडीएम ने संकटा देवी सड़क की पैमाइश कराई तो अतिक्रमण मुक्त सड़क 45 के स्थान पर 18 से 20 फुट निकली। उन्होंने अतिक्रमण चिह्नित कर दुकानदारों को नोटिस जारी की हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को क्रांतिकारी अधिवक्ता संगठन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राहुल तिवारी ने एसडीएम को अवगत कराया कि संकटा देवी मार्ग के एक तरफ दुकानदारों ने पक्का निर्माण कराकर कब्जा कर लिया है तो दुकानों के आगे टिनशेड और फिर उसके आगे फुटपाथ तक सामान लगा देते हैं। इससे सड़क से पैदल निकलना तक मुश्किल होता है। गोला और मोहम्मदी से मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस के फंसने से मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुसीबत उठानी पड़ती है। इसलिए संकटा देवी चौकी से लेकर जिला अस्पताल तक सड़क को कब्जा मुक्त कराना बेहद जरूरी है। उनके साथ अविनाश मिश्रा, अनूप अवस्थी, सरोज कुमार, गौरव बाजपेई ने भी इस संबंध में विरोध जताया। इस ज्ञापन के बाद जब सड़क की पैमाइश कराई गई तो कागजों में 45 फुट चौड़ी सड़क सिर्फ 18 से 20 फुट मिली, शेष पर दुकानदारों का कब्जा मिला।
..
अतिक्रमण से संकरी हो गई सड़कें
शहर की हर सड़क पर अतिक्रमण है। फुटपाथ पर दुकानदार सामान लगाकर कब्जा कर लेते हैं। संकटा देवी सड़क की हालत यह है कि दुकानदार, दुकान के आगे टिनशेड और फिर उसके आगे पल्ली, फिर उसके आगे सामान रख कर बेचते हैं। इस कारण इधर से पैदल तक निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

..
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया था। इस पर संकटा देवी सड़क की पैमाइश कराने पर वह बेहद संकरी मिली। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद नगर पालिका से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
-डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
..
संकटा देवी सड़क की चौड़ाई 45 फुट के करीब है। जबकि पैमाइश के दौरान कहीं पर 18 तो कहीं पर 20 फुट ही मिली। नपाई कराकर लाल निशान लगवा दिए हैं। नोटिस के लिए अतिक्रमणकारी दुकानदारों की सूची बनाई जा रही है।
-आरआर अंबेष अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर
..
अतिक्रमणकारी और गंदगी फैला रहे पटरी दुकानदारों के काटे चालान
ओयल। कोविड-19 को लेकर ओयल पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले 85 पटरी दुकानदारों का चालान काटे। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
चौकी इंचार्ज दिलीप ने बताया कि नगर क्षेत्र में पुलिस ने लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद ओयल बस स्टैंड होते हुए स्टेशन चौराहा तक अतिक्रमणकारियों और गंदगी फैलाने वाले ठेले, खोमचे और पटरी दुकानदारों को मिलाकर 85 लोगों का चालान काटा। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिन लोगों के चालान काटे गए हैं उन्हें अदालत से समन जारी होगा। इसके बाद जुर्माना कोर्ट में जमा करना होगा। संवाद

लखीमपुर में संकटादेवी रोड पर फैला अतिक्रमण। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें