फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओपीएस बहाली को लेकर अटेवा ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 02 Aug 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, नई पेंशन योजना (एनपीएस), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अटेवा की संगठनात्मक बैठक रविवार को विकास भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में 21 अगस्त को जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा और 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों व शिक्षकों के भविष्य को असुरक्षित बनाने वाली योजनाएं हैं।
जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा में शिक्षकों, कर्मचारियों और आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाली रैली को प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक बनाने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने आंदोलन को निर्णायक चरण में बताते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रमों की तैयारियों पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें