फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया अटल का जन्मदिन

Sun, 25 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में बांटे बिस्कुट
 जिले में समारोह पूर्वक अटल बिहारी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर अटल आईटी सेंटर की शुुरूआत हुई। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल में मरीजों को बिस्कुट बांटे।
भाजपा कार्यालय पर आईटी सेंटर का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आईटी सेंटर को युगांतकारी कदम बताया। सेंटर प्रमुख अभिषेक रमन मिश्रा, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, सांसद अजय मिश्रा टेनी, कुलभूषण सिंह, सदर विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, अभिजात मिश्रा, रामजी मौर्या, राजकुमार मिश्रा, विशाल दीक्षित, जीतेंद्र त्रिपाठी, सुनील बाथम, योगेश वर्मा, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। भाजपा के घनश्याम वर्मा ने पंजाबी कालोनी स्थित दिनेश वार्ष्णेय के आवास पर बनाये गये कैंप कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और महामना मदनमोहन मालवीय का जन्मोत्सव मनाते हुए अटल जी के चित्र पर तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। घनश्याम वर्मा ने सीएचसी में फल वितरण किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मनोज वर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, मनोज वर्मा, धर्मेंद्र  वर्मा, अरविंद मिश्र, विजय मिश्र, सचिन गुप्ता हेमेंद्र वर्मा, प्रदीप शुक्ला, धीरज बाजपेयी, जितिन मिश्र, तरुण, अभिषेक, मोहित कोहली, अमित शर्मा, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संसारपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने अटल जी की जीवनी और उनके द्वारा कराये गये जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर सुशील शुक्ला, श्रीकृष्ण जायसवाल, रमेश कश्यप, वीरेंद्र भदौरिया, सुमित राजपूत, हरिकरनलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
ममरी। विधानसभा पलिया क्षेत्र के बांसबेरिया गांव में बूथ प्रमुख बाबूराम के आवास पर सेक्टर संयोजक नरेशचंद अग्निहोत्री की मौजूदगी संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बूथ प्रमुखों को नये सदस्यों की पार्टी में जोड़ने और पार्टी को गतिशील बनाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। इस मौके पर रामआसरे भार्गव, अखिलेश दीक्षित, अंकुर श्रीवास्तव, सुरेशचंद भार्गव, गंगाराम, अजमत अली, माखनलाल, आजाद अली, रावेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मकबूल अली, होरीलाल, हरनाम सिंह, बृजेश गुप्ता, अरविंद अग्निहोत्री, हरीराम राठौर समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।
निघासन। सरस्वती शिशु मंदिर में अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। सांसद अजय मिश्र टेनी ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मोनू मिश्रा, अरविंद सिंह संजय, केपी राना, अविनाश दीक्षित, बबलू गुप्ता, रामआसरे मौर्य, विकास मिश्रा, बद्री प्रसाद मौर्य, नागेंद्र सिंह सेंगर, संकटा प्रसाद लोधी, अनुज वर्मा, अभिलेख, केके तिवारी, रतीराम लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
सिंगाही। खैरीगढ़ सेक्टर में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया। इस दौरान  डीएम मौर्य, वीके लोधी, शशिकांत, दिलीप, कमलेश वर्मा, पैकरमा आदि लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नगर कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने उनके चित्र पर तिलक किया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में मरीजों को फल का वितरण किया। इस दौरान दीपक तलवार, श्याम आनंद, राजीव शुक्ला, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर मां शारदा मंडल के अध्यक्ष सतीश चौधरी की अध्यक्षता में बड़ा गांव स्थित सेक्टर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मौर्य के आवास पर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। भाजयुमो जिला मंत्री विकास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतीश चौधरी, महामंत्री शशि शंकर शुक्ला, प्रेम प्रकाश मौर्य, तेजपाल चौधरी आदि ने संबोधित किया। शिवराज राना, पवन राठौर, दौलत शर्मा, बालक राम यादव, सत्यपाल सिंह, करन सिंह, रामचंद्र मौर्या, सुनील मौर्या, बलवीर सिंह, अतुल मौर्या, श्रीप्रकाश पाल, रामविलास राठौर, धर्मवीर, लेखराम कश्यप, सुनील मौर्य, मीना मौर्या, आकाश, अजय, पपिन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। कस्बे में भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 92वां जन्मदिवस सुशासन पर्व के रूप में मनाया गया। यहां जिला पंचायत सदस्य नन्हे पासवान, रंजीत वर्मा, अंकुर यादव,  लोकेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ गुप्ता, मनोज वर्मा, विजय पाठक, श्याम किशोर अवस्थी, विनोद मिश्रा, ज्योतिर्मय वरतरिया, प्रवीण वर्मा, शिशिर गुप्ता, राजेश पाठक आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें