फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पॉलीटेक्निक में आज होगी अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए रविवार को शहर के पास स्थित पॉलीटेक्निक में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जिले के 354 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुबह नौ बजे से ही प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया जाएगा। सहायक श्रम आयुक्त मयंक सिंह ने बताया कि जिले में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से अटल आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में कक्षा छह और नौ में 140-140 सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को ही विद्यालय में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

कक्षा छह के लिए होने वाली परीक्षा में मानसिक क्षमता, अंकगणित और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कक्षा नौ के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें