फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 75 की उम्र में साइकिल से 600 किमी सफर तय कर बदरीनाथ पहुंचे विजय

Thu, 05 Nov 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजयपाल मिश्रा। स्रोत: पौत्र
विज्ञापन
मैगलगंज। मितौली तहसील के औरंगाबाद निवासी 75 वर्षीय विजयपाल मिश्रा पुत्र जानकी लाल मिश्रा का साइकिल से लंबी दूरी तय करने का जज्बा युवाओं को भी प्रेरित कर रहा है। वह साइकिल से 500 से 600 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर लेते हैं।
विज्ञापन

उनके पौत्र विपुल मिश्रा ने बताया कि दादा एक सप्ताह पहले औरंगाबाद से बदरीनाथ के लिए निकले थे और बुधवार को वहां पहुंच गए। यात्रा शुरू करते समय मौसम खराब होने से उनकी तबीयत भी बिगड़ गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और भगवान बद्री विशाल का नाम लेते हुए सफर जारी रखा। बदरीनाथ दर्शन के बाद अब वह केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
बदरीनाथ पहुंचने में उन्हें पांच दिन लगे। वह अपनी साइकिल को प्यार से ‘शक्ति विमान’’ कहते हैं। विपुल ने बताया कि विजयपाल कहीं भी जाते हैं तो साइकिल ही उनका वाहन होती है। वह इससे पहले भी दो बार बदरीनाथ जा चुके हैं। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस और दिल्ली अक्सर आते-जाते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें