फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आशाओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया सीएचसी में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करतीं आशा। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। अनदेखी से नाराज पलिया ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जुटीं आशाओं ने शनिवार का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने पर बैठीं आशाओं ने कहा कि सरकार उनसे काम तो पूरा ले रही है लेकिन मानदेय और सुविधाओं के नाम पर केवल आश्वासन ही मिल रहा है। विरोध स्वरूप सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के इस दौर में बेहद कम मानदेय पर काम करना अब मुश्किल हो गया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक वेतन नहीं मिलता, उनका संघर्ष थमेगा नहीं। दोपहर तक चले इस धरने के कारण अस्पताल परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही। प्रदर्शन में पलिया ब्लॉक की दर्जनों आशाएं मौजूद रहीं।
आशाओं ने सीएचसी पर नसबंदी टीम को खदेड़ा
रमियाबेहड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर कार्य बहिष्कार कर सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन दिया। साप्ताहिक नसबंदी कैंप का विरोध कर जिला मुख्यालय से आई चिकित्सकों की टीम को खदेड़ दिया। इसके बाद नसबंदी करवाने के लिए आए सभी मरीज लौट गए। सीएचसी अधीक्षक मृदुल कुमार शुक्ला को दिए गए ज्ञापन में आशा बहुओं ने मांग किया कि उनका आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आशा आईडी नियमित गतिविधि समेत विभिन्न मदों का बकाया भुगतान दिलाया जाए। सम्मानजनक मानदेय व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाया जाए। इसके अलावा विभिन्न मांगें की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें