फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डाक सहायक से जीएसटी इंस्पेक्टर बने मैलानी के असद अंसारी

विज्ञापन
असद अली अंसारी स्रोत-परिवार
विज्ञापन
मैलानी। डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर कार्यरत असद अली अंसारी का चयन जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हो गया है। सोशल मीडिया पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

मोहल्ला मस्जिद निवासी मुनव्वर अली अंसारी के चार बेटों में सबसे छोटे असद अली अंसारी बतौर डाक सहायक जबलपुर मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई अजर अली अंसारी ने बताया कि भाई असद एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहा था। बीते साल मेरिट कम होने से डाक सहायक के पद पर चयन हुआ। उसने फिर एसएससी सीजीएल की परीक्षा दी। इस बार अच्छी मेरिट होने पर उसका चयन जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हो गया है। बुधवार को आखिरी टाइपिंग का परिणाम आने पर उसमें सफल हो गया।

दो भाई, एक बहन भी सरकारी सेवा में
असद चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। उसका एक भाई शादाब अंसारी सेना में, दूसरा आसिफ अंसारी एसएसबी में और सबसे बड़ी बहन शीबा अंसारी लखनऊ सिविल कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें