डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित करते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी।
गोला गोकर्णनाथ। डॉक्टर्स डे पर हुए कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों की उपयोगिता बताते हुए उन्हें सम्मानित किया।
नगर के एक होम्यो क्लीनिक पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक डॉ. सौरभ दीक्षित ने संचालन करते हुए कहा कि समाज में डॉक्टरों की महती उपयोगिता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक और परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. देवराज वर्मा, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. कौशल वर्मा, डॉ. अभिषेक मेहरोत्रा, डॉ. शिवेंद्र अवस्थी, डॉ. आशुतोष विश्वास डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. सुमित पांडेय, डॉ. अनुपम बाला आदि को सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष रामसागर वर्मा व सचिव डॉ. आदर्श दीक्षित ने आभार जताया। इस मौके पर राजेश गिरि, सुयश त्रिवेदी, गौरीश सिंह, अभिषेक राजपूत, प्रमोद कुमार वर्मा, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद