फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्यता पर्व रूप में मना  स्कूल का वार्षिकोत्सव

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी मांटेसरी कॉलेज में बुधवार को हुईं कई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

 सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बुधवार को योग्यता पर्व के रूप में मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं के बीच क्रिएटिव स्लोगन, चेयर रेस, थ्रो द बाल, हर्डल रेस एवं राइम्स विद एक्शन सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

योग्यता पर्व के मौके पर हुई क्रिएटिव स्लोगन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में बलजीत कौर प्रथम, साक्षी गुप्ता द्वितीय रहे। प्रिया और नेहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। हर्डल रेस में आयाज खान प्रथम, फैजान द्वितीय रहे। आशुतोष मौर्या और वैभव अवस्थी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंग्रेजी माध्यम से शुभ सिन्हा प्रथम, मानस तिवारी द्वितीय रहे। रितिक और श्रंग राज को सांत्वना पुरस्कार मिला। कुर्सी दौड़ में गौरी वर्मा प्रथम, फरहान द्वितीय रहे। सूर्यप्रताप और अनामिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं अंग्रेजी माध्यम से अहद खान प्रथम, सौरभ वर्मा द्वितीय रहे और प्रणव मिश्रा, मयंक सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। राइम्स विद एक्शन प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम से आरव पटेल प्रथम, सिद्धि रस्तोगी द्वितीय रहे। आर्या और हर्षी को सांत्वना पुरस्कार मिला। थ्रो द बाल प्रतियोगिता में अनुभवी प्रथम, अनन्या द्वितीय रहे। अमन और जया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस दौरान प्रबंधक प्रेम शंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ और संचालिका लेखनी सेठ ने प्रतिभा प्रदर्शन के लिए विजेताओं की हौसलाफजाई की। प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने कहा कि प्रतियोगिताएं रचनात्मक सोच, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें