लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला में सोमवार देर शाम पंजाबी संगीत सम्मेलन हुआ। इसमें कलाकारों ने पंजाबी गीतों का तड़का लगाया और पंजाबी संगीत पर जमकर नाचे।
इस दौरान कलाकारों ने ग्रुप व युगल डांस पेश किए। साथ ही गायक और गायिकाओं ने पंजाबी गीत सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के अलावा अन्य लोग भी रातभर झूमे।
इससे पहले नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, अजमानी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गुरजीत कौर अजमानी, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन राममोहन गुप्त ने किया। इस दौरान मंच पर समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग के अध्यक्ष सुधाकर लाला, राजकुमार सक्सेना, पुरुषोत्तम सिंह, रश्मि वाजपेई, सभासद विक्रम गुप्ता, रवींद्र रावत, मनोज कुमार, मनोज राज, श्वेता शर्मा, पिंकी देवी, जेई अमरदीप मौर्या, मुरारी लाल सूर्यवंशी, रवींद्र रावत, बजरंग शर्मा, शिव किशोर अवस्थी, विनोद गौतम, दुर्गेश वर्मा, शौर्य सक्सेना, प्रशांत लाला आदि मौजूद रहे।