फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे में ही आदेश बेअसर, सड़क पर दिखे ठेले-खोमचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा की ओर से नो-वेंडिंग जोन घोषित किए गए सदर बाजार से संकटा देवी मार्ग पर मंगलवार को दुकानें सजी नजर आईं। एसपी का आदेश पहले ही दिन बेअसर साबित हुआ। दुकानों के साथ सड़क पर वाहन भी खड़े हुए थे।
विज्ञापन

जाम से निजात और अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाकर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया था। पक्का अतिक्रमण टूटा तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया, लेकिन व्यापारियों की एक न चली। अतिक्रमण हटाए जाने और मार्ग दुरुस्त कराने के बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा करना, मार्ग के दोनों ओर ठेले खोमचे लगाना इसकी बड़ी वजह थी। लगातार मिल रहीं शिकायतों को संज्ञान में लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सोमवार को संकटा देवी मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग को नो-वेंडिंग जोन घोषित करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

एसपी ने मौजूद कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मार्ग पर अब किसी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं होगा। किसी भी हाल में ठेले-खोमचे नहीं लगेंगे। पहले दिन अभियान चलाकर मार्ग खाली कराया, लेकिन यह व्यवस्था 24 घंटे भी स्थिर नहीं रह सकी। मंगलवार की सुबह कई जगहों पर ठेले खोमचे लगे दिखाई दिए। लोगों ने सड़क को पार्किंग बनाकर अपने वाहन खड़े किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें