फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आर्टिस्ट विजय भारत ने थर्माकोल से बनाया सोमनाथ मंदिर का माॅडल

Sun, 30 Nov 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजय भारत के द्वारा थर्माकोल से बनाया श्री सोमनाथ मंदिर। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी आर्टिस्ट विजय भारत ने थर्माकोल से सोमनाथ मंदिर का मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल स्थानीय लोगों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

विजय ने कई मंदिरों के माॅडल तैयार किए हैं। वे रंग महोत्सव मोहम्मदी में वर्ष 1990 से मनभावन झांकियां बनाते रहे हैं, जो हमेशा लीक से अलग होते हैं। उन्होंने मेला श्रीरामलीला मोहम्मदी में श्रीराम बरात व श्रीशंकर जी की बरात की झांकियां बनाई हैं।
वर्ष 1992 में थर्माकोल से श्रीराम मंदिर अयोध्या का मॉडल, वर्ष 2015 में वृंदावन में निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर का मॉडल, वर्ष 2019 में सोमनाथ मंदिर का मॉडल तथा 2025 में पुनः श्रीराम मंदिर का मॉडल बना रहे हैं, जो निर्माणाधीन हैं। इसके लिए उन्हें समय-समय पर पुरस्कृत भी किया गया। कार्य के प्रति उनका जुनून लोगों की चर्चा में रहता है।
विज्ञापन

60 वर्ष से अधिक आयु होने के बाद भी वे बैडमिंटन खेलते हैं। पूर्व में लंबे समय तक वाॅलीबॉल खेलते रहे हैं। दूर-दूर तक टूर्नामेंट खेलने जाते थे। कस्बे में लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें