फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को भी लौटे करीब 1100 प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रवासी श्रमिकों के लौटने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा, जिससे शाम तक करीब 1100 प्रवासी श्रमिक जनपद में लौटे हैं। जबकि रात को एक स्पेशल ट्रेन प्रवासी श्रमिकों को लेकर सीतापुर आ रही है। एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात को सीतापुर आने वाली ट्रेन में लखीमपुर के भी श्रमिक आएंगे, लेकिन अभी इनकी संख्या की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से जनपद में दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 33,260 तक पहुंच गया है। इसके बावजूद अभी श्रमिकों के आने का सिलसिला थमा नहीं है। गुरुवार की रात को एक ट्रेन प्रवासी श्रमिकों को लेकर सीतापुर पहुंच रही है, जिससे भी हजारों श्रमिक के आने का अनुमान है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को 46 प्रवासी श्रमिकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें सभी निगेटिव आए हैं। करीब 11 हजार प्रवासी श्रमिक होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। इनकी निगरानी के लिए शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियां काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग होम में जांच में संदिग्ध लक्षण वाले करीब 40 श्रमिकों को अलग करके वहीं क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें