फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अर्कवंशी युवा एकता मंच ने सांसद पर लगाया अपशब्द कहने का आरोप

Wed, 17 Dec 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया तहसीलदार को ज्ञापन देते अर्कवंशी युवा एकता मंच के पदाधिकारी और सदस्य । स्रोत: संगठन
विज्ञापन
पलियाकलां। अर्कवंशी युवा एकता मंच के अध्यक्ष कैप्टन संदीप अर्कवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि विगत दिनों शीतकालीन सत्र में ‘लोक महत्व के मुद्दे’ पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश की मिश्रिख लोकसभा सीट से सांसद अशोक कुमार रावत ने जानबूझकर महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के इतिहास से छेड़छाड़ करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया है। महाराज सल्हीय सिंह अर्कवंशी के लिए सांसद द्वारा जानबूझकर बोले गए अशोभनीय, अमर्यादित शब्द सदन की कार्यवाही से हटाए जाएं और नियम बनाए जाएं कि भविष्य में इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना व्यक्तव्य कोई सदन में न रखे, जिससे समाज की जातियों में आपसी टकराव की स्थिति पैदा न हो।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन सचिव के अलावा रिंकू अर्कवंशी, आरती अर्कवंशी, विकास अर्कवंशी, अरविंद अर्कवंशी, विजय अर्कवंशी, वालेस अर्कवंशी, आकाश अर्कवंशी, सुशील अर्कवंशी, एड.रजनीश अर्कवंशी सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें